पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जुगाड़ पलटा, 10 से अधिक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर जिले के देवती के पास हुई घटना

बांदीकुई | पग फेरे की रस्म से लौट रहे लोगों से भरा जुगाड़ पलट जाने से इसमें सवार करीब 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकांश महिलाएं है।

घटना अलवर जिले के देवती बांध की पाल पर हुई। सभी घायल बांदीकुई के पास अक्षयपुरी के रहने वाले है। शुक्रवार सुबह अक्षयपुरी के करीब 20 से अधिक लोग जिनमें महिला व पुरुष शामिल थे। ये सभी जुगाड़ से अलवर जिले के देवती गांव में मालीबास में अपनी रिस्तेदारी में पग फेरे की रस्म में शामिल होने गए थे। दोपहर ढाई बजे करीब वहां लौटने के दौरान देवती बांध की पाल पर जुगाड़ अनियंत्रित हो गया। इससे वह पलट गया। इससे जुगाड़ में सवार सुशीला सैनी, विमला सैनी, बीरबल सैनी, ललता सैनी, चमेली देवी, गीता देवी,आशा देवी, कमला देवी,धापा देवी व छोटी देवी घायल हो गए। घायलों को 108 व निजी वाहनों से उपचार के लिए राजकीय अस्पताल बांदीकुई में लाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे डिप्टी एसपी नवाब खान, थाना प्रभारी करण सिंह राठौड़ ने मामले की जानकारी ली। राजकीय अस्पताल में घायलों के पहुंचने से पहले ही मेडिकल टीम अलर्ट हो गई।

खबरें और भी हैं...