बांदीकुई ग्रामीण |गुल्लाना में भौमियाजी महाराज के यहां आयोजित किए जा रहे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का गांव में कई जगह स्वागत हुआ। इस दौरान कलश यात्रा सुबह पंचायती महादेवी मंदिर से रवाना हुई। जो कि गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी। यात्रा का कई जगह स्वागत हुआ। इस दौरान युवा नेता सुखराम लांगड़ी,छाजू राम मीना,मेवाराम मीना, छुट्टन लाल मीना,सरपंच बीएल नागर, देवकरण मीना, मुकेश, नवलकिशोर मीना, त्रिलोक अवस्थी, कल्याण सहाय शर्मा, सौरभ शर्मा, वीरेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।