निशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर आज
कासं | बांदीकुई
शहर के सिकंदरा रोड पर स्थित जगहितम हास्पिटल में शनिवार को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक निशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर आयोजित होगा।
हास्पिटल के निदेशक डॉ. जगनलाल मीना ने बताया कि शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार पांडे़ द्वारा मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शूगर व डाक्टर की सलाह पर ईसीजी की निशुल्क जांच की जाएगी।