पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के बालक वर्ग में विष्णु तथा बालिका वर्ग में हिमांशी व ममता रहे विजेता
बांदीकुई |दौसा जिला पावर लिफ्टिंग संघ की ओर से शुक्रवार को गांधी पार्क में जिलास्तरीय सब जूनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। संघ के सचिव बलवीरसिंह ने बताया कि चैंपियनशिप में जिले के करीब 50 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग में 83 किलो भार में विष्णु सैनी तथा बालिका वर्ग में 43 किलो भार में हिमांशी गुर्जर व 52 किलो भार में ममता चौधरी विजेता रही। कार्यक्रम में डॉ. सोहनलाल, पार्षद बबलू पंडित, डॉ. नरेंद्र जैन, ज्ञान सिंह गुर्जर, ताराचंद पायलट, संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद सैन, उपाध्यक्ष मनीष चौधरी, राजेश पोसवाल आदि मौजूद रहे। संचालन राघवेन्द्र सिंह ने किया।
क्रिकेट का उद्घाटन मैच सलेमपुर ने जीता
महवा(ग्रामीण)|क्षेत्र के सलेमपुर थाना गांव में शुक्रवार को सिराधना क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में 12वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन सलेमपुर सरपंच प्रेमदेवी गुर्जर ने फीता काटकर किया उद्घाटन मैच देवलेन और सलेमपुर की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें सलेमपुर 5 रन से मैच जीता,इस अवसर पर इस अवसर पर सरपंच ने कहा कि खेल खेल की भावना से एवं भाईचारे के साथ खेलना चाहिए खेलना चाहिए,हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू है,हार में ही जीत छुपी होती है।