पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजीयन की कतार बनी मरीजों के लिए बाधा

पंजीयन की कतार बनी मरीजों के लिए बाधा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहां के राजकीय अस्पताल में मुख्य प्रवेश द्वार पर बने हाल में लगने वाली पंजीयन की कतार यहां आने वाले मरीजों के लिए बाधा बनी हुई है। पंजीयन पर्ची कटवाने के लिए यहां आर-पार लगने वाली कतारों के कारण मरीजों का अंदर-बाहर आना-जाना भी मुश्किल हो रहा है। इससे मरीज व उनके परिजन परेशान हैं। राजकीय अस्पताल में प्रवेश द्वार पर बने हाल में अस्पताल प्रशासन ने पंजीयन खिड़की खोल रखी है। इस पर यहां आने वाले मरीजों को पंजीयन की पर्ची दी जाती है। इस खिड़की पर सुबह से ही मरीजों की कतार लगी रहती है। यह कतार अस्पताल के हाल में आर-पार लग जाने से यहां से मरीजों की आवाजाही बाधित हो जाती है।

मरीजों को कतार के बीच से होकर निकलना पड़ता है। इसका भी यहां कतार में खड़े लोग विरोध करते हैं। इससे मरीजों को आने व जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

महिला-पुरुषों के लिए अलग कतारें

यहां हाल में महिला व पुरूषों के लिए पंजीयन की अलग-अलग कतारें लगती हैं। हाल में ये दो लंबी कतारें होने से मरीज व डाक्टर सहित स्टाफ का अंदर आना जाना भी मुश्किल हो जाता है। कतार के बीच से ही उन्हें निकलना पड़ता है।

आठ सौ तक पहुंची मरीजों की संख्या

अस्पताल में इन दिनों गर्मी के मौसम में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। इन दिनों मौसम के कारण रोजाना करीब आठ सौ से अधिक मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे ये कतार पूरे अस्पताल समय में ही यहां रहती है। इससे मरीजों को परेशानी होती है।

खिड़की दूसरी जगह लगवाएंगे

हाल में लगने वाली मरीजों की कतार से आने-जाने में परेशानी होती है। यह सही बात है, लेकिन यदि यह खिड़की बाहर हो तो मरीजों को गर्मी में परेशानी होगी। इसे लेकर हम एमआरएस की बैठक में हाल के समीप खुले हिस्से में पटाव करवाकर यहां खिड़की शुरु करने का प्रयास करेंगे। -डॉ. रामनिवास मीना, प्रभारी राजकीय अस्पताल बांदीकुई

राजकीय अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर समस्या, अंदर आने-जाने वाले मरीज-परिजन हाेते हैं परेशान

बांदीकुई. अस्पताल के हाल में लगी मरीजों की कतार।

खबरें और भी हैं...