दौसा |राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के तत्वावधान में चल रहे ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं कला कौशल शिविर राउमावि गांधी चौक, कल्याण बोहरा उमावि एवं राउप्रावि ढाणी बंजारा का एडीपीसी रमसा एवं प्रभारी कमिश्नर स्काउट सुशील शर्मा ने अवलोकन किया। शिविर में सिलाई, मेहंदी, ब्यूटी पार्लर, नृत्य, वाद्य यंत्र, कंप्यूटर प्रशिक्षण, व्यवस्था एवं बालकों की सीखने की जिज्ञासा की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से बालक की अभिरुचि का विकास होता है। बालक स्वावलंबी बनता है तथा समय का सदुपयोग करता है। इस अवसर पर सीओ स्काउट शरद शर्मा, सचिव ओमप्रकाश शर्मा, रामबाबू शर्मा, श्रीनारायण शर्मा, रामावतार शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, रोशन लाल शर्मा, महेंद्र भुखमारिया, वाजिद मोहम्मद, गंगाराम महावर उपस्थित थे।
महिलाएं सशक्त होंगी तो सशक्त होगा राष्ट्र
लालसोट |राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ के तत्वाधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित अभिरुचि समर कैंप में शिक्षिका सरोज शर्मा ने कहां की महिलाएं सशक्त होंगी तो ही राष्ट्र सशक्त होगा । आज के युग में महिलाओं तथा पुरुषों को समान अधिकार सरकार ने दिए हैं। महिलाओं को चाहिए कि वह ऐसे अभिरुचि शिविरों में मिलने वाले ज्ञान को अपने जीवन में अंगीकार करें तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करें । कार्यक्रम को अंजना त्यागी सहित अन्य लोगों द्वारा संबोधित किया गया।
ब्राह्मण महासंस्था की बैठक समरसपुर में 20 को
महवा(ग्रामीण)|क्षेत्र के समसपुर गांव में 20 मई को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महा संस्था की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष दिनेश पाराशर की अध्यक्षता में हुआ। तहसील अध्यक्ष रामसहाय शर्मा ने बताया कि बैठक में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर विचार विमर्श किया जाएगा एवं दैनिक भास्कर परिंडा अभियान के तहत परिंडे लगाए जाएंगे।बैठक में दौसा,बांदीकुई,सिकराय,लवाण, महवा आदि के ब्राह्मण समाज को लोग भाग लेंगे।बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार कर जिम्मेदारियां दी जाएगी