पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीईओ ने किया बीईईओ कार्यालय का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

डीईओ ने किया बीईईओ कार्यालय का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई |जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक ओमप्रकाश शर्मा ने शुक्रवार को बीईईओ कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। दोपहर को यहां पहुंचे डीईओ शर्मा ने निरीक्षण के दौरान कैशियर को कैश बुक का संधारण नियमित करन के लिए पाबंद किया। एमडीएम की निष्पादन समिति की बैठक को नियमित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गत वर्ष कार्यालयी व्यय के अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। शर्मा ने नामांकन वृद्धि सुनिश्चित करने व शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए नियमित निरीक्षण करने को लेकर बीईईओ व एबीईईओ को निर्देश दिए। इस दौरान बीईईओ संपतराम मीना, एबीईईओ बाबूलाल गुर्जर, दयाराम मीना, लोकेश कुमार, अमृत राम मीना, रत्ती राम गुर्जर, खेमसिंह अवाना सहित अन्य मौजूद रहे।

12वीं के छात्र परीक्षा परिणाम के लिए उत्साहित

दौसा |राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से आयोजित परीक्षा परिणाम जानने के लिए 12वीं क्लास के विद्यार्थी उत्साहित हैं। 12वीं क्लास की परीक्षा 3 अप्रैल को खत्म हो गई थी। करीब दो माह के भीतर बोर्ड ने परिणाम जारी करने की तैयारी कर ली है। संभवत 25 मई से पूर्व 12वीं क्लास साइंस का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। हालांकि चर्चा यह भी है कि अगले सप्ताह के प्रारंभ में परिणाम घोषित किया जा सकता है। इसी माह साइंस के साथ वाणिज्य संकाय का भी परिणाम आने की संभावना है। क्लास 10वीं का परिणाम 15-20 जून तक आने की संभावना है।

गुर्जर महासभा के चुनाव के लिए बैठक कल

बांदीकुई |राजस्थान गुर्जर महासभा तहसील बसवा के सेक्टर प्रतापपुरा के चुनाव को लेकर रविवार को सुबह 10 बजे श्रीदेवनारायण भगवान मंदिर ढिगारिया टप्पा कोलेश्वर में बैठक आयोजित होगी। तहसील अध्यक्ष विजयसिंह बैंसला ने बताया कि बैठक में चुनाव के साथ सामाजिक बिंदुओं पर भी चर्चा होगी।

खबरें और भी हैं...