पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस माह से ऑनलाइन हो जाएगा रेलवे डाकघर

इस माह से ऑनलाइन हो जाएगा रेलवे डाकघर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर का रेलवे डाकघर इस माह में पूर्णरूप से ऑनलाइन हो जाएगा। इससे बैंक की तरह डाकघर के करीब 25 हजार उपभोक्ताओं को फायदा होगा।

डाक विभाग द्वारा रेलवे डाकघर में ऑनलाइन कार्य तो पहले से ही शुरू किया जा चुका है। लेकिन अभी तक यह स्थानीय स्तर पर ही ऑनलाइन चल रहा था। लेकिन अब डाक विभाग से इसे पूर्णरूप से ऑनलाइन करने जा रहा है। इसके बाद सभी कार्य ऑनलाइन हो जाएंगे।

रेलवे डाकघर में संचालित रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट व पार्सल सुविधाएं ऑनलाइन हो जाएगी। वर्तमान में इस सुविधा को कंप्यूटराइज्ड तो कर रखा है। लेकिन ऑनलाइन नहीं होने से उपभोक्ताओं को इसका पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा था। अब डाक विभाग इन सुविधाओं को ऑनलाइन करने जा रहा है।

डाकघर में रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट व पार्सल सुविधाओं के ऑनलाइन होने से यहां के उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। उपभोक्ता यहां डाक रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट व पार्सल बुक कराने के बाद घर बैठे ऑनलाइन जानकारी ले सकेंगे। रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट और पार्सल नियत स्थान तक पहुंचा या नहीं।

देशभर के सभी डाकघरों से जुड़ जाएगा रेलवे डाकघर

ऑनलाइन सिस्टम होने के बाद यहां का रेलवे डाकघर देशभर के डाकघरों से जुड़ जाएगा। इससे यहां ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से उपभोक्ता कहीं भी डाकघर में अपना पैसा जमा या निकलवा सकेगा।

एटीएम लगाने के लिए रेलवे से जमीन लेने की तैयारी

डाक विभाग ने बांदीकुई में एटीएम मशीन लगाना स्वीकृत किया है। इसके लिए डाक विभाग रेलवे डाकघर के आसपास रेलवे से जमीन लेने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले डाक विभाग द्वारा यहां डाकघर में उपभोक्ताओं को एटीएम कार्ड भी वितरित किए जा चुके हैं। बांदीकुई में पोस्ट आफिस से जुड़े करीब 25 हजार से अधिक बचत खाता होल्डर हैंं। ऑनलाइन के बाद यह डाकघर भी बैंक की तरह काम करना शुरू करेगा।

कासं | बांदीकुई

खबरें और भी हैं...