पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई | आगरा रेलवे फाटक के पास मंगलवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी रमनलाल ने बताया कि सुबह स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि आगरा रेलवे फाटक के पास एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने शव की जांच की गई। उन्होंने बताया कि महिला अज्ञात है तथा उसने सूट व सलवार पहन रखा है, महिला की उम्र करीब 25 से 30 साल है, रंग सांवला है।

श्रमिक की मौत

बांदीकुई ग्रामीण | पत्थर नक्काशी का काम करने वाले एक श्रमिक की मंगलवार की रात सिलिकोसिस बीमारी से मौत हो गई। 54 वर्षीय फूलेला गांव निवासी लटूर सैनी पत्थर पर नक्काशी का काम करता था। सीलिकोसिस बीमारी से ग्रसित चल रहा था। मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...