पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादियों की धूम, बाजार में दो घंटे लगा जाम

शादियों की धूम, बाजार में दो घंटे लगा जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को गर्मी के तेवर तीखे होने के साथ आखातीज को लेकर शादी समारोह की धूम रही। इससे बाजार में करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। शहर के सभी बाजारों में जाम से वाहन चालक परेशान रहे।

सुबह 11 बजे मालगाड़ी जाने के बाद जैसे ही आगरा रेलवे फाटक खुला तो बाजार में यातायात व्यवस्था चौपट हो गई। आगरा फाटक के दोनो और स्टेशन रोड व राजबाजार में दूर दूर तक जाम लग गया। पहले तो फाटक पर तैनात दो ट्राफिक पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने का काफी प्रयास किया लेकिन स्थिति बिगड जाने पर वे जाम के बीचोबीच फस गए। स्थिति यह रही कि एक और फाटक से लेकर सिमेना हॉल तक तथा दूसरी और बसवा रोड नगरपालिका तक जाम लग गया। इसके अलावा फाटक के पास बडियाल रोड व अस्पताल रोड भी वाहन फंस गए। तपती धूप के बीच वाहन चालकों को जाम से निकलने में काफी मशक्कत करनी पडी। बाद में यातायात पुलिसकर्मियों ने एक और वाहनों को रोककर जाम को खुलवाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर में स्थिति सही रहने के बाद शाम को शादी समारोह की धूम शुरु होने पर फिर से बाजार में जाम लग गया। जाम में कई बार बाहर से बारात लेकर आई बसे फस गई। पुलिस को जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पडी।

आखातीज

वाहन चालक रहे परेशान, पुलिस की हुई अच्छी खासी मशक्कत, नाकाफी थे ट्रैफिक कर्मचारी

बांदीकुई. पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास लगा जाम।

अबूझ सावे पर रहा बरातियों का धूम

दौसा | आखातीज के अबूझ सावे पर बुधवार को बरातों का धूम- धड़ाका रहा।

शहर की सड़कों पर दिनभर दूल्हों की निकासियों का जोर रहा। भीड़ के कारण कई बार यातायात जाम रहा। शाम होते ही सड़कों पर बरातों का धूमधड़ाका रहा। बराती बैंडबाजे के साथ जमकर ठुमके लगाए तथा जमकर आतिशबाजी की। मैरिज लोन रोशनी से जगमगा उठे। रेलवे स्टेशन के समीप कारीगर दूल्हों की कारों को सजाने लगे रहे।

अबूझ सावा होने के कारण अधिक वाहन बुक रहने से यात्रियों को काफी परेशानी रही। बस स्टैंडों पर यात्री वाहनों का इंतजार करते रहे। ट्रेनों व बसों में भारी भीड़ के कारण यात्री परेशान रहे, वहीं गांवों में जाने के लिए लोगों को साधन नहीं मिले।

दौसा. गाड़ियां सजाते कारीगर।

खबरें और भी हैं...