पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोल्ड ड्रिंक्स से भरा ट्रक असंतुलित होकर पलटा

कोल्ड ड्रिंक्स से भरा ट्रक असंतुलित होकर पलटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांदीकुई ग्रामीण | मुकरपुरा बाइपास से करीब आधा किलोमीटर पहले बुधवार सुबह एक शीतल पेय पदार्थ से भरा ट्रक अचानक पलट गया। सुबह 10:30 बजे सिकंदरा की ओर से अलवर जा रहा शीतल पेय पदार्थ से भरा ट्रक असंतुलित होकर सड़क से नीचे कूद कर पलट गया। इसमें रखी विभिन्न कंपनियों की शीतल पेय पदार्थ की बोतलें टूट गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

बांदीकुई. मुकरपुरा बाइपास के पास पलटा कोल्डडिक्स से भरा ट्रक।

खबरें और भी हैं...