खुरई| बांदरी थाने के बंगेला गांव में शाम को रोड किनारे लगे जामुन के पेड़ के नीचे 17 वर्षीय किशोरी को छेड़ने एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक फरियादी पेड़ के नीचे से जा रही थी। तभी आरोपी महेंद्र लोधी निवासी बंगेला ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़कर खींचा। उसके विरोध करने पर मारपीट करने लगा। जिससे किशोरी को चोट आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, पास्को एक्ट, एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।