खेड़लिया ग्राम में पेयजल संकट
बनेड़ा | पंचायत समिति क्षेत्र के खेड़लिया ग्राम पंचायत के लक्ष्मीपुरा में पनघट योजना बंद होने से पेयजल संकट व्याप्त हो गया है। ग्रामवासियों ने बताया कि पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। गांव में स्थापित पनघट योजना काफी दिनों से बंद पड़ी है। ग्रामवासियों ने संबंधित विभाग व जनप्रतिनिधियों से शीघ्र ही पनघट योजना शुरू कर पेयजल व्यवस्था करवाने की मांग की।