पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बनेड़ा क्षेत्र में ग्राम स्वराज अभियान का शुभारंभ

बनेड़ा क्षेत्र में ग्राम स्वराज अभियान का शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनेड़ा | पंचायत समिति क्षेत्र में 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान मनाया जाएगा। अभियान के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत उपरेड़ा, मेघरास, डाबला व बैरा में अभियान की शुरूआत हुई।

ग्राम पंचायत बैरा में सरपंच मोहनलाल गुर्जर की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों को बाल विवाह नहीं करने के बारे मे जानकारी दी गई। सभा में ग्रामीणों ने पेयजल समस्या के निराकरण की मांग की गई। ग्राम स्वराज अभियान के तहत 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस, 20 अप्रैल को उज्जवल दिवस, 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस, 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज दिवस, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस, 2 मई को कृषक कल्याण दिवस तथा अभियान के अंतिम दिन 5 मई आजीविका दिवस मनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...