विश्व लैैैब टेक्नीशियन दिवस मनाया
अखिल राजस्थान लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ जिला स्तरीय लैैैब टेक्नीशियन दिवस पुराना बस स्टैंड परिसर स्थित रामानुज कोर्ट परिसर में मनाया।
संघ के जिलाध्यक्ष ईश्वरसिंह तंवर ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभाध्यक्ष कैलाश मेघवाल थे जबकि विशिष्ट अतिथि सरपंच पराक्रम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपालचरण सिसोदिया व भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल सोनी थे। समारोह में संघ जिलाध्यक्ष ईश्वरसिंह तंवर ने विश्व लैब टेक्निशियन दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही संघ द्वारा किए गए सकारात्मक कार्यों की जानकारी दी व लैब टेक्नीशियन की पै ग्रेड 4200 रुपए करवाने की बात विधानसभाध्यक्ष के समक्ष रखी। जिस पर मेघवाल ने उनकी मांगों का निराकरण करवाने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में जिलामंत्री हरिवल्लभ शर्मा, गोपाल डिडवानिया, कुलदीप टेलर, अरुण गेलड़ा, रज्जाक मोहम्मद पठान, भागचंद सोनी, शमीम बानो, मदनलाल माली, अरुण दाहिमा ने संबोधित किया।