पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशनर्स मंच का 39वां स्थापना दिवस व भवन का लोकार्पण 24 को

पेंशनर्स मंच का 39वां स्थापना दिवस व भवन का लोकार्पण 24 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान पेंशनर्स मंच का 39वां स्थापना दिवस व पेंशनर्स भवन का लोकार्पण 24 अप्रैल को होगा। मंच के तहसील अध्यक्ष नियाज मोहम्मद सिलावट ने बताया कि पेंशनर्स मंच का 39वां स्थापना दिवस समारोह 24 अप्रैल को मनाया जाएगा। समारोह में वयोवृद्ध पेंशनर्स का सम्मान किया जाएगा।

चौखी बावड़ी के पास स्थित ग्राम पंचायत द्वारा जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित पेंशनर्स भवन का लोकार्पण समारोह सरपंच पराक्रम सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा। स्थापना दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर के मंच के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान संरक्षक भंवर सिंह कानावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास, मंत्री प्यारचंद कुम्हार, कोषाध्यक्ष जमनालाल लढ़ा, ओमप्रकाश टेलर, लादूलाल गगराणी, कमला राठौड़, हाजी अब्दुल हमीद पठान आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...