आवास योजना को लेकर ग्राम सभाएं हुई
बनेड़ा | ग्राम पंचायतों में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना में वरियता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष ग्राम सभाएं हुई। बनेड़ा, उपरेड़ा, बामणिया, सरदार नगर, खेड़लिया, मेघरास, बैरां आदि कई पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं में पीएम आवास योजना से वंचित परिवारों के नाम वरियता सूचियों में शामिल किए गए।