जैन मंदिर पर चढ़ाई गई ध्वजा
बनेड़ा | अक्षय तृतीया के अवसर पर बुधवार को जैन मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई। बुधवार सुबह डांगी फैक्ट्री से ध्वज की शोभायात्रा शुरू हुई, जो सब्जी मंडी, खारिया कुंड होते हुए जैन मंदिर पहुंची। जहां पर पूजा-अर्चना के बाद शिखर गुंबद पर ध्वजा चढ़ाई गई। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष जतनसिंह डांगी, मंत्री सूर्यभानसिंह ढाबरिया एवं बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला-पुरुष मौजूद थे।