पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेवाड़ जाट महासभा का आह्वान अभिभावक नाबालिग बच्चों को मोबाइल से दूर रखें

मेवाड़ जाट महासभा का आह्वान-अभिभावक नाबालिग बच्चों को मोबाइल से दूर रखें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल मेवाड़ जाट महासभा भीलवाड़ा की बैठक दांथल गांव में ब्लॉक अध्यक्ष भवानी राम नागा की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि सांवर मल मान व रामलाल जरावटा थे। विशिष्ट अतिथि उत्तम सिंह चौधरी किसान नेता व डालचंद नेवरिया चित्तौड़ थे। महामंत्री शोभाराम तोगड़ा ने बैठक के नियमों की जानकारी दी। नशा मुक्ति, शिक्षा तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर प्रकाश डाला। उपाध्यक्ष शंकर कुड़ी ने बाल विवाह, कृषि, पशुपालन तथा शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार देने की बात कही। बैठक में उदयलाल, राजेश दांथल, बद्रीलाल बांसा खेड़ा, देवीलाल, पन्नालाल सांगानेर, रामचंद्र, गणेश हरणी, माधुलाल धूल खेड़ा ने विचार शादी समारोह में डीजे नहीं बजाने तथा नाबालिग बच्चों को मोबाइल का उपयोग नहीं करने देने का संकल्प लेने का आव्हान किया। बैठक में जाट समाज के 700 सदस्यों ने इसका समर्थन किया। आगामी बैठक 21 मई को बीड़ का खेड़ा भीलवाड़ा में होगी। सामूहिक विवाह सम्मेलन कराने का प्रस्ताव लिया गया।

खबरें और भी हैं...