बाइक भिड़ंत में दो गंभीर घायल
बनेड़ा | थाना सर्किल के लापिया की ढाणी के पास शनिवार को एक विकट मोड़ पर दो बाइक में टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। टक्कर से बाइक सवार भैरूसिंह को सिर में गंभीर चोट आई जबकि एक अन्य की हालत गंभीर होने से उसे भीलवाड़ा अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस पायलट प्रकाशचंद्र कुमावत व कंपाउंडर रमजान खान मौके पर पहुंचे और घायल भेरु सिंह को बनेड़ा अस्पताल पहुंचाया।