बनेड़ा| पंचायत समिति के दूदला गांव में सोमवार को हरिबोल प्रभात फेरियों का संगम हुआ। रामद्वारा से प्रभात फेरियां शुरू हुई जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: रामद्वारा पहुंची।
इसके बाद आयोजित धर्म सभा को निर्मलराम, छोटेराम, सहजराम त्यागी, उदयराम के द्वारा प्रवचन दिया। इस अवसर पर इंजीनियर धर्मराज बैरवा ने संत-महात्माओं का स्वागत किया।
अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरित किया गया। प्रभात फेरियों में शामिल श्रद्धालुओं का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।