बनेड़ा | बबराणा गांव में गंदगी फैलने और नियमित सफाई नहीं होने से आक्रोशित युवाओं ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार को ब्लॉक ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष बबलू जाट के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर सफाई कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि बस स्टैंड से लेकर गांव के गली मोहल्लों में कीचड़ फैला है। इस दौरान माधु जाट, सत्यनारायण दरोगा, सोनू खटीक, राधेश्याम गाडरी, राजेंद्र सिंह शक्तावत, राजू जाट, नारायण जाट, देवीलाल बैरवा आदि मौजूद थे।