पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ने मनरेगा संविदा कार्मिकों के आंदोलन को समर्थन दिया

पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ने मनरेगा संविदा कार्मिकों के आंदोलन को समर्थन दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ने मनरेगा संविदा कार्मिकों के आंदोलन को समर्थन दिया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री व मुख्य सचिव के नाम उपखंड अधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। पंचायत समिति परिसर स्थित अटल सेवा केंद्र के बाहर धरना दिया। 24 मई से मंत्रालयिक कर्मचारी पंचायत समिति व ग्राम पंचायत कार्यालयों में होने वाले कार्यों का बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे। 11 जून को जयपुर कूच करेंगे। इस दौरान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश भांबी, दिनेश जीनगर, अमीष व्यास, उम्मेद सिंह हाड़ा, शकुंतला कांटिया, प्रभु लाल कुमावत, सलमा बानू, नारायण तेली मौजूद थे।

बिजौलिया | पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ने शुक्रवार को अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर मनरेगा कार्मिक संघ को समर्थन दिया। इस संबंध में उपखंड अधिकारी प्रवीण गुगरवाल व कार्यवाहक विकास अधिकारी गजेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। इस दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष नरेश धाकड़, उपाध्यक्ष रामस्वरूप मेघवाल, कोषाध्यक्ष कैलाश किराड़, मुकेश मीणा, ओमप्रकाश धाकड़, सुरेश धाकड़, नटवर मीणा, राजमोहन मीणा, शक्ति सिंह, भवानी प्रजापत, कालू राम लुहार मौजूद थे।

हुरड़ा | मनरेगा कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार के समर्थन में मंत्रालयिक कर्मचारी संघ आ गया। इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इस दौरान बलवंत गर्ग, मनरेगा कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री कन्हैयालाल कुमावत, सियाराम, कपिल, यशोदा कुमावत, मीना जाट, रेखा जैन,धर्मराज लक्षकार आदि मौजूद थे।

आसींद | महानरेगा कार्मिकों का बीसवें दिन शुक्रवार को भी पंचायत समिति परिसर में धरना जारी रहा। इससे गांव में नरेगा कार्य में श्रमिक नहीं लग पा रहे हैं वही उनका भुगतान भी प्रभावित हो रहा है। मनरेगा संविदा कर्मियों के आंदोलन के समर्थन में पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारियों ने भी आंदोलन की सूचना दी है। महानरेगा कार्मिकों‌ ने मुख्यमंत्री व पंचायत राज्य मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि राज्य सरकार समझौते के अनुसार उनकी मांगें नहीं मानकर उनके साथ कुठाराघात किया है। ज्ञापन में 19 हजार, 2 सौ 75 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार एसएसआर व कनिष्ठ लिपिकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की मांग की। इसके साथ ही गृह जिले में स्थानांतरण के संबंध में नियमों की व्यवस्था की जाए। जब तक राज्य सरकार उनकी मांग नहीं मान लेती तब तक नरेगा कार्मिक सामूहिक रूप अवकाश पर रहकर कार्य का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर मां नरेगा कार्मिक संघ के ब्लाक अध्यक्ष यूनुस मोहम्मद डायर, लेखा सहायक श्यामलाल, रोजगार सहायक महावीर सिंह, सोमेंद्र सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर डालचंद, चंद्रप्रकाश, लादूलाल, प्रेमचंद, शंभूलाल आदि नरेगा कार्मिक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...