चारभुजानाथ मंदिर में रविवार को छप्पनभोग की झांकी सजाई गई। सुबह भगवान का दुग्धाभिषेक किया गया। भंवरलाल अशोक कुमार अजमेरा की ओर से छप्पनभोग लगाया गया। भोग अारती की गई। श्रद्धालुओं काे प्रसाद वितरित किया गया। भोग आरती के बाद भजन कार्यक्रम हुआ। ललिता, महेश राठी राधे म्युजिकल ग्रुप ने भजनों की प्रस्तुति दी। दीवानी मैं श्याम की मुरली की तान की, तुम झोली भरलो भक्तों, इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना, जोर मेरो चाले हीरा मोती सूं नजर उतार लूं...आदि भजन गाए। भजनों के दौरान फूलों से होली खेली गई।
कोटड़ी. मंदिर में भजनों की प्रस्तुति देतीं ललिता राठी।
राई खेल का मंचन देखने उमड़े लोग... बनेड़ा. बबराणा स्थित भदेरिया श्याम मंदिर में रविवार को राई खेल का आयोजन किया गया। खेल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ग्रामीण बबलू जाट ने बताया कि गर्मी के बावजूद लोगों में उत्साह रहा।