बनेड़ा | उपखंड मुख्यालय पर स्थित पुलिस थाने के सामने सड़क किनारे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के नीचे अवैध रूप बनाई गई खाद (गोबर) की रोड़ी तथा उसके ऊपर डाली गई कंटीली झाड़ियां कभी भी किसी हादसे का सबब बन सकती है। कई बार विद्युत निगम अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।