पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खबर छपने के बाद जागा चिकित्सा विभाग, बनेठा में आनन फानन में करवाई फॉगिंग

खबर छपने के बाद जागा चिकित्सा विभाग, बनेठा में आनन-फानन में करवाई फॉगिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपतहसील मुख्यालय पर स्थित वार्ड संख्या 8 मे एक ही परिवार मे तीन डेंगू पॉजीटिव रोगी मिलने की खबर दैनिक भास्कर में प्रकाशित होने के बाद चिकित्सा विभाग नींद से जागा। ब्लाॅक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मनीष लोदी ने बनेठा चिकित्सा प्रभारी डाॅ. सिद्धार्थ मीणा को घर-घर जाकर पीड़ित मरीजों की जांच कर उपचार करने के निर्देश दिए। इसके बाद बनेठा पीएचसी द्वारा बुधवार सुबह पूरे गांव में जीप में मशीन रखकर फोगिंग कराई तथा पानी से भरे गड्डों में एमएलओ डाला। दो टीमें गठित कर घर-घर जाकर बुखार, खांसी, जुकाम आदि से पीड़ित मरीजों को दवाईयां देकर खून के नमूने लिए। डेंगू पाजीटिव मिली खुशी जोशी, पलक जैन का जयपुर में उपचार जारी है। इनकी हालत ठीक बताई जा रही है। फूला देवी काे स्वास्थ्य ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी। सीमा देवी तथा बबीता कुमारी का उपचार जारी है।

बनेठा. डेंगू के मरीज मिलने पर कस्बे में फॉगिंग करते हुए।

खबरें और भी हैं...