पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक के स्थापना दिवस पर लगे कैंप में 40 यूनिट रक्त एकत्र

बैंक के स्थापना दिवस पर लगे कैंप में 40 यूनिट रक्त एकत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगा| पंजाब नेशनल बैंक के 124वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय बंगा रोड पर स्थित बैंक शाखा में चीफ मैनेजर रमेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में ब्लड कैंप लगाया गया। कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन बख्तावर सिंह (98) मुख्य मेहमान के तौर पर मौजूद रहे। कैंप में सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक टीम द्वारा कुल 40 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैनेजर रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि हमें अपने जीवन में रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से हम किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से एक अजीब सी खुशी का अनुभव होता है कि जैसे हमने किसी को जीवन दान दिया है। हमारे द्वारा दिया गया रक्तदान किसी को मुश्किल से निकाल सकता है। मौके पर तरसेम सिंह, रमेश लाल, जीवन कौशल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...