पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं के लिए स्वरोजगार कैंप 16 अप्रैल को

युवाओं के लिए स्वरोजगार कैंप 16 अप्रैल को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगा सिटी| कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार की विभिन्न स्कीमों के प्रति जागरूक करवाने के उद्देश्य से कैंप का आयोजन 16 अप्रैल को स्थानीय अनमोल पैलेस में किया जाएगा। कैंप का उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार इस दिन सुबह 10 बजे करेंगे। जानकारी देते हुए कांग्रेस के जिला प्रधान व हलका बंगा के प्रधान सतवीर सिंह पल्ली झिक्की ने बताया कि कैंप में बेरोजगार युवाओं को नए उद्योगों के बारे में जानकारी दी जाएगी। कैंप में विभिन्न स्कीमों से संबंधित जानकारियां देते हुए स्टाल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कैंप का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

खबरें और भी हैं...