पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशनरों ने की मासिक विकास कर को बंद करने की मांग

पेंशनरों ने की मासिक विकास कर को बंद करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में मौजूद पेंशनर्ज एसोसिएशन के सदस्य। -भास्कर

भास्कर संवाददाता| बंगा

पंजाब पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन बंगा की मासिक बैठक का आयोजन प्रधान राम मित्र कोहली की अध्यक्षता में स्थानीय मसंदा पट्टी में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पारित किए गए प्रस्ताव में सरकार से मांग की गई कि करदाताओं पर लगाए गए 200 रुपए प्रति मासिक विकास कर को बंद किया जाए। इसके अलावा डीए की बकाया राशि तीन किश्तों में देने, पेंशनरों/मुलाजिमों का मैडिकल भत्ता 2 हजार रुपए करने, अंतरिम रिलीफ जो 5 प्रतिशत की गई, उसे 20 प्रतिशत करने, पे-कमीशन की रिपोर्ट जल्द लागू करने की मांगें भी की गईं। बैठक में रमेश कुमार, केहर सिंह, तरलोक सिंह फ्लोरा, निर्मल कौर बेदी, प्रेम प्रकाश नागी, अशोक शर्मा, प्रकाश सिंह, गुरदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...