सेंट्रल स्कूल में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया
कार्यक्रम पेश करते विद्यार्थी। (दाएं) कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थी। -भास्कर
भास्कर संवाददाता| बंगा सिटी
स्थानीय सेंट्रल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बैसाखी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रिं. हरप्रीत अरोड़ा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कविताएं, संगीत, भंगड़ा, गिद्दा आदि प्रस्तुत करके सभ्याचारक प्रोग्राम पेश किया। नर्सरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रैस कंपीटीशन में भाग लिया, जिसमें दीक्षा, विशाखा, मनराज, रोबिन सोगी पहले स्थान पर रहे, जबकि किरनदीप, प्रनिधि, रितिक, प्रियंश, युवराज दूसरे स्थान पर रहे। प्रिंसिपल हरप्रीत अरोड़ा ने विद्यार्थियों को बैसाखी पर्व और खालसा पंथ की साजना का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब में बैसाखी के पर्व का बहुत महत्व है। इस दिन िकसान अपनी पकी फसल देखकर खुश होते हैं और फसल बेचकर अपनी आर्थिक खुशहाली के लिए कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि बैसाखी वाले दिन ही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की साजना की थी। इस मौके पर स्कूल चेयरपर्सन रेखा मित्तल, जगतार सिंह, हरबंस लाल, खुशपाल सिंह, रेनु शर्मा, जसविंदर कौर, कुलवंत कौर, अनुपम, हरप्रीत कौर, अमनदीप चोपड़ा, प्रिया, रजनी, पूनम, बलजीत कौर, आशिमा और अन्य भी मौजूद रहे।