भाजपाइयों ने किया बाबा साहिब को नमन
बंगा सिटी| स्थानीय वार्ड नंबर-8 में स्थित मुक्तपुरा मोहल्ला में क्षेत्र विधायक डाॅ. एसके सुक्खी व भाजपा के जिला प्रधान संजीव भारद्वाज ने बाबा साहिब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित कीं। जिला प्रधान संजीव भारद्वाज ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर जी ने देश को एक संविधान के रूप में देश चलाने के लिए दिशा दिखाई जोकि हमारे समाज को एकत्र रहने में सहयोगी है। कुछ शरारती लोगों से सावधान रहना चाहिए। हम बाबा साहब के बहुत ही ऋणी हैं जिन्होंने भारतवर्ष को सुरक्षित एवं संपूर्ण बनाए रखने के लिए अपनी दूर दृष्टि से पहले ही लिख दिया था और आज उन्हीं द्वारा लिखे गए संविधान में कानून के तहत उपयोगी माना जा रहा है। इस मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय कौंसिल सदस्य सुदेश शर्मा, डा. नरेश रावल, प्रितपाल बजाज, सोहन लाल ढंडा, नगर कौंसिल प्रधान रवि भूषण गोयल, उप प्रधान कौंसिल जसविंदर सिंह मान, पार्षद बहादुर सिंह भोगल, पार्षद जीत सिंह भाटिया, पार्षद हिम्मत कुमार तेजपाल, सनी कुमार, जतिन्दर सिंह, मान डोगर राम आदि उपस्थित रहे।