बंगा| नजदीकी गांव मल्लूपोता स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। स्कूल द्वारा करवाए गए वार्षिक कार्यक्रम की प्रधानगी एएसआई चरनजीत सिंह व हरविंदर सिंह पंच ने की। उन्होंने इस दौरान 10वीं व 12वीं कक्षा में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान चरनजीत सिंह व तीर्थ सिंह ने बच्चों को शिक्षा में अच्छे से अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह, भजन सिंह, सरुप सिंह, मोहन सिंह, रमनदीप सिंह, बलवीर सिंह, इंद्रजीत शर्मा, सुरिंदर शर्मा आदि मौजूद रहे।