बंगा| इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बंगा इकाई की ओर से अलग-अलग अस्पतालों के डाक्टरों को मेडिकल शिक्षा व अन्य बीमारियों संबंधी जानकारी देने के लिए विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। सूद अस्पताल बंगा में स्पैशलिस्ट डाॅक्टर कविन्दरा सूद ने दिल की बीमारियों से बचाव संबंधी एपैक्स अस्पताल जालंधर के डाॅक्टर करनवीर सिंह ने अधरंग की बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी दी। डाॅ. अकशिता देसाई की ओर से शुगर की बीमारी, दवाई व नई खोज संबंधी तथा गुरदेव अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर हड्डियों व जोड़ों के माहिर डाॅक्टर हरमिंदर सिंह ने घुटनों व जोड़ों से बचाव संबंधी जानकारियां प्रदान की। इस मौके पर प्रधान डाॅ. निरजन पाल, डाॅ. ओंकार सिंह, जावेद आलम, डाॅ. दविंदर कौर, सीमा, डाॅ. मनोहर लाल, कश्मीर चंद आदि मौजूद रहे।