पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध माइनिंग के आरोप में चालक नामजद

अवैध माइनिंग के आरोप में चालक नामजद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलाचौर | पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई हुस्न लाल ने बताया कि औद्योगिक अधिकारी सुदेश कुमार के कहने पर पुलिस कंगना पुल बलाचौर पहुंची तो उन्होंने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली (पीबी02सीआर-1458) ले जा रहे व्यक्ति को रोका। उन्होंने गांव बंगा बेट निवासी हरजिंदर कुमार से माइनिंग संबंधी दस्तावेज मांगे। वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका और वहां से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...