डॉ. अंबेडकर समाजसेवी संस्था ने बाबा साहिब का जन्म दिवस मनाया
गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित करते प्रबंधक।
कटारियां| डाॅ. अंबेडकर समाजसेवी संस्था द्वारा संविधान निर्माता डाॅ. बीआर अंबेडकर का 127वां जन्मदिवस गांव झंडेर कलां के बाबा डोगर पीर, बाबा जाहर पीर, बाबा सिलबराह के स्थान पर मनाया गया। समागम में बसपा के प्रदेशाध्यक्ष रछपाल राजू मुख्य मेहमान व विशेष मेहमान बसपा पंजाब की सचिव रचना देवी, पूर्व विधायक चौधरी मोहन लाल, प्रवीन बंगा, अजय कटारिया व मक्खन राम चौहान रहे। इस मौके पर रत्तू जठेरों के मुख्य सेवादार जनक राज रत्तू, रछपाल राजू, लखवीर बीसला, रवि पाल, बख्शीश सिंह, बलवीर राम, कुलदीप भट्टी, मास्टर रामजीत सल्ला, विजय, बीके रत्तू, चरनजीत सल्ला, डा. सुरिंदर रत्तू, जसविंदर राम, कुलविंदर सिंह, विजय मजारी, जसविंदर, किशोर कुमार रत्तू, चेत राम रत्तू मौजूद रहे। गायक भूपिंदर बीसला व अमित इरविन ने बाबा साहेब से संबंधित रचनाएं पेश कीं।