फोन पर लाटरी निकलने की कॉल पर न दें कोई जानकारी : अटवाल
लोगों को सांझ केंद्र की सुविधाओं की जानकारी देते अधिकारी।
भास्कर संवाददाता| बंगा सिटी
सांझ केंद्र बंगा द्वारा युवा पीढ़ी को नशों के प्रति जागरूक करने, ट्रैफिक नियमों का पालन करे तथा सांझ केंद्र सुविधाओं के बारे में बताने के उद्देश्य से जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। एएसआई प्रह्लाद सिंह अटवाल ने लोगों से अपील की कि अगर आपके फोन पर लाटरी निकलने का लालच दिया जाता है, एटीएम या बैंक खाते संबंधी जानकारी मांगी जाती है तो ऐसे व्यक्तियों को अपनी कोई जानकारी न दी जाए, क्योंकि यह लोग धोखे से आम लोगों के साथ लाखों रुपए की ठगी कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अगर कोई नशेड़ी या नशा तस्कर की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को टोल फ्री नंबर-83608-33805 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर महिला सिपाही रजनी कुमारी, हरजाप सिंह, सुखविंदर सिंह, जसविंदर कुमार, धर्मपाल लक्खपुरी, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।