सतवीर सिंह पल्ली को मातृशोक
बंगा सिटी| जिला कांग्रेस के प्रधान सतबीर पल्ली झिक्की की माता बिशन कौर का शनिवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। झिक्की के पारिवारिक मित्र विपन तनेजा ने बताया कि माता बिशन कौर का अंतिम संस्कार 15 अप्रैल को उनके पैतृक गांव पल्ली झिक्की में दोपहर 12 बजे होगा। उनके निधन पर कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक, विधायक डाॅ. एसके सुक्खी, भाजपा जिला प्रधान संजीव भारद्वाज, मंडल प्रधान नरेश रावल, हरीश सद्दी, दरवजीत सिंह, पार्षद वरिंदर चोपड़ा, रणजीत सिंह, रिंकू तनेजा, अशोक चेची उधनोवाल, प्रेम चंद भीमा, महिंदर सिंह, पूर्व पार्षद गुरदेव कौर, मनजिंदर वालिया, राजविंदर लक्की, शंकर दुग्गल, गगन अग्निहोत्री, मोहन जीत, ज्योति ओहरी, जतिंदर कौर, सोनी भाटिया आदि ने शोक जताया है।