बीबीए फर्स्ट सेमेस्टर में एसएन काॅलेज की छात्रा जैसमीन प्रथम
बंगा| स्थानीय सिख नेशनल कालेज में बीबीए समेस्टर-एक व 3 का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। प्रिंसिपल डा. कुलवंत सिंह रंधावा ने बताया कि बीबीए समेस्टर-1 की छात्रा जैसमीन ने 71.42 प्रतिशत अंक लेकर जिले में पहला, गुरप्रीत कौर ने 68.28 प्रतिशत व रमनप्रीत कौर ने 62.57 प्रतिशत अंक लेकर जिले में क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बीबीए समेस्टर-3 के परिणाम में नवजीत थांदी ने 77.19 प्रतिशत अंक लेकर जिले में पहला, पल्लवी ने 72.28 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व पूजा ने 68.87 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।