पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर में घुसकर महिला से छेड़खानी के बाद मारपीट

घर में घुसकर महिला से छेड़खानी के बाद मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बंगा सिटी

पुलिस ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने व छेड़खानी के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव पूनियां निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि वह पिछले करीब 9 साल से गांव पूनियां में किराए के मकान में रह रही थी। शुक्रवार रात को वह घर पर ही थी। इस दौरान पूनियां निवासी मकबूल खान उनके घर आया और हाथापाई करने लगा। उनके पति के मोटरसाइकिल की आवाज सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद वह अपने पति के साथ आरोपी के घर मारपीट का कारण पूछने गए, तो उक्त आरोपी के मामा और भाई ने उनसे गाली-गलौज और हाथापाई की। इससे उन्हें चोटें आई हैं। इसके चलते उन्हें बंगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

खबरें और भी हैं...