सेंट्रल पब्लिक स्कूल में मनाई डॉ. अंबेडकर जयंती
बाबा साहिब को श्रद्धासुमन अर्पित करते स्कूल स्टाफ सदस्य।
भास्कर संवाददाता| बंगा सिटी
स्थानीय सेंट्रल पब्लिक स्कूल में डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। स्कूल डायरेक्टर रजनीश मित्तल तथा प्रिंसिपल हरप्रीत अरोड़ा की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल विद्यार्थियों ने बाबा साहिब की जीवनी की जानकारी दी, इसके अलावा उन्होंने गीत संगीत भी पेश किया। प्रिं. हरप्रीत अरोड़ा ने सभी को बाबा साहिब की जयंती की बधाई दी और उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब ने दबे-कुचले लोगों के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल चेयरपर्सन रेखा मित्तल, जगतार सिंह, हरबंस लाल, खुशपाल सिंह, भानू प्रताप, रेनु शर्मा, जसविंदर कौर, कुलवंत कौर, अनुपम, हरप्रीत कौर, अमनदीप चोपड़ा, प्रिया, रजनी, पूनम, बलजीत कौर, आशिमा, परमिंदर कौर मौजूद रहे।