पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दहेज उत्पीड़न पर पति व ससुर पर केस दर्ज

दहेज उत्पीड़न पर पति व ससुर पर केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगा सिटी| सिटी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार करनाणा निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी फरवरी 2016 में थाना सिटी बंगा के गांव हीऊ निवासी रणजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उनका पति विदेश चला गया। उसका पति विदेश से उसे फोन भी नहीं करता तथा यहां ससुराल परिवार के सदस्य उसके साथ मारपीट करते हैं तथा दहेज के लिए परेशान करते हैं। एएसआई नंद लाल ने बताया कि बंगा सिटी पुलिस ने जांच के उपरांत युवती के पति रणजीत सिंह व ससुर के खिलाफ धारा- 498ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...