वैदिक हवन यज्ञ से विश्व कल्याण व खुशहाली की कामना
भास्कर संवाददाता | बंगा सिटी
स्थानीय आर्य समाज मन्दिर में बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में शांति यज्ञ करवाया गया। जिसमें शादी लाल, डाॅ. वरिंदर कुमार अरोड़ा, वेद प्रकाश बेदी आदि शहरवासियों ने विश्व शांति के लिए पंडित श्याम लाल की देखरेख में वेद मंत्रों की आहुतियां अर्पित कीं। कार्यक्रम के दौरान आचार्य रामानंद जी शिमला, स्वामी डा. पूर्णानंद सरस्वती मथुरा व पंडित सुरेश शास्त्री जी ने महर्षि दयानंद की ओर से वेदों की ओर लौटने के संदेश को बताते हुए कहा कि वेदों के जरिए ही हम समाज कल्याण की ओर बढ़ सकते हैं। इसलिए हम सभी को वेदों में दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ विदेशी ताकतें आज हमारे समाज के भाईचारे को तोड़ने में लगी हुई है, लेकिन महर्षि दयानंद सरस्वती की के बताए मार्ग पर चल हम इन देश व धर्म विरोधी ताकतों को परास्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमारे जीवन में जन्म स्थान, प्रांत ,राष्ट्र की महत्ता रहती है। हम सबसे पहले अपनी जन्म भूमि के आभारी हैं यहां से हमें भोजन का व्यवसाय मिल रहा है। कभी किसी के बहकावे में नही आना चाहिए। यदि कोई हमें गलत दिशा में ले जाने की बात करे पहले उसे समझे, अपने बजुर्गों से पूछें फिर उस व्यक्ति पर विश्वास करें। अपने परिवार की सुरक्षा के साथ-साथ हमें अपने राष्ट्र की सुरक्षा की भी चिंता करनी चाहिए। इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान विनोद शर्मा, नरिंदर गोगना, दविंदर सूदन, सुशील कुमार, विजय, देव राज अरोडा, प्रदीप चावला, नरेश, ओंकार सिंह, प्रिंसिपल शाम सुंदर, जीवन गोगना, अश्वनी भारद्वाज, अमित शास्त्री और अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।
आर्य समाज मंदिर बंगा में बैसाखी के उपलक्ष्य में िवशेष कार्यक्रम करवाया, आचार्य रामानंद ने वेदों का महत्व बताया
कार्यक्रम के दौरान गणमान्यों को सम्मानित करते आर्य समाज मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्य।