पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय पोषण दिवस पर गर्भवतियों को दी सेहत संभाल व टीकाकरण की जानकारी

राष्ट्रीय पोषण दिवस पर गर्भवतियों को दी सेहत संभाल व टीकाकरण की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बंगा सिटी

सामाजिक सुरक्षा स्त्री व बाल विकास विभाग के दिशानिर्देशों पर ब्लाक बंगा में राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नगर कौंसिल प्रधान रवि भूषण गोयल, जसविंदर सिंह मान, मोनिका व एएनएम रिंकी शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं ने काफी उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में एएनएम रिंकी शर्मा ने गर्भवतियों को अपनी सेहत संभाल की जानकारियां देते हुए समय पर टीकाकरण करवाने के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को डाइट में हरी सब्जियां खानी चाहिए, ताकि वे तथा उनका बच्चा निरोग रह सकें। हरी सब्जियों के अलावा उन्हें सलाद खाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के भागदौड़ भरे युग में हम अपनी खुराक से काफी पिछड़ गए हैं, इसलिए हम सभी को प्रोटीनयुक्त भोजन लेना चाहिए, ताकि शरीर को तंदरुस्त रखा जा सके। उन्होंने किशोरियों की सेहत संभाल, टीन ऐज में आने वाली समस्याओं, शारीरिक बदलाव आदि के संबंध में जानकारियां देते हुए कई भ्रांतियों का निदान भी किया। उधर, पार्षद मनजीत कौर ने गर्भवती महिलाओं को सरकारी स्कीमों जैसे प्रधानमंत्री, मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना आदि स्कीमों की जानकारी देते हुए इन स्कीमों का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूर करवाने की अपील की। इस मौके पर कांता, शमीमा, मीनाक्षी, सीमा, कश्मीर कौर, कमलजीत, हिम्मत कुमार, बहादर सिंह भोगल, मोनिका वालिया, जीत सिंह भाटिया, जसविंदर सिंह मान मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मौजूद नप प्रधान रवि भूषण गोयल व अन्य।

खबरें और भी हैं...