पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झंडेरां में बैसाखी पर्व व अंबेडकर जयंती पर करवाया समागम

झंडेरां में बैसाखी पर्व व अंबेडकर जयंती पर करवाया समागम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटारियां| पंजाब की धरती गुरुओं, पीरों तथा पैगम्बरों की धरती है। जहां समय-समय पर संगत द्वारा प्यार, सत्कार व श्रद्धा अनुसार धार्मिक स्थानों पर जोड़ मेले मनाए जाते हैं। मेले जहां भाईचारक सांझ बढ़ाते हैं वहीं हमें धार्मिक क्षेत्र के साथ भी जोड़ते हैं। यह विचार बंगा के पूर्व विधायक चौधरी तरलोचन सिंह सूंढ़ ने गांव झंडेरां के रत्तू गोत्र जठेरों के स्थान पर बैसाखी मेले व डा. अंबेडकर जयंती पर करवाए गए कार्यक्रम में मौजूद संगत के समक्ष व्यक्त किए। कार्यक्रम में गायक कलाकारों की ओर से मिशनरी गीत पेश किए गए, वहीं वक्ताओं ने लोगों को बाबा साहिब के दिखाए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। मौके पर प्रबंधकों की ओर से गणमान्य व्यक्तियों का सिरोपे देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर जनक राज रत्तू, हरबंत सिंह, डा. बख्शीश बंगा, बूटा सिंह, परगन सिंह, राम लाल, इरविन रत्तू, मेजर सिंह, बख्शीश सिंह, सोखी राम बज्जों, बीके रत्तू, चेत राम, रमेश लाल, अशोक कुमार, सेवा सिंह, कमल, धर्मपाल सिंह, जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...