मेहली-जंडियाला में मनाया बाबा साहिब का जन्मदिवस
कटारियां| भारतीय संविधान के निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर जी का 127वां जन्मदिवस गांव मेहली-जंडेआला द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में लड्डू बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया गया। कार्यक्रम में प्रवीन बंगा, हरबिलास बसरा, हरजिंदर जंडेआला, जगदीश कौर, हरबंस कौर आदि ने बाबा साहिब के बताए गए सिद्धांत पढ़ो, जुड़ो व संघर्ष को अपनाने पर जोर दिया। मौके पर गणपत बिट्टू, हरजिंदर बैंस, राकेश मेहली, नरेश मंढाली, हैप्पी मेहली, डपली, संतोख, जतिंदर कुलथम, मनजीत, मंगी, पवन, बिल्ला, गुरदीप, परमजीत, राकेश मेहली और अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।