गांव जंडेयाली कलां के आंगनबाड़ी सेंटर में पोषण दिवस मनाया
गांव जंडेआली कलां में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद गांव की महिलाएं।
भास्कर संवाददाता| कटारियां
गांव जंडेआली कलां के आंगनबाड़ी सेंटर में स्त्री बाल विकास कार्यालय बंगा के दिशानिर्देशों पर डाॅ. बीआर अंबेडकर के जन्मदिवस को समर्पित पोषण अभियान के तहत पोषण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में गांव की गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक खुराक संबंधी जानकारी दी गई। इसके अलावा महिलाओं को अनीमिया व कुपोषण से बचाने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को डाइट में हरी सब्जियां खानी चाहिए, ताकि वे तथा उनका बच्चा निरोग रह सकें। हरी सब्जियों के अलावा उन्हें सलाद खाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के भागदौड़ भरे युग में हम अपनी खुराक से काफी पिछड़ गए हैं, इसलिए हम सभी को प्रोटीनयुक्त भोजन लेना चाहिए, ताकि शरीर को तंदरुस्त रखा जा सके। उन्होंने महिलाओं को सरकारी स्कीमों जैसे प्रधानमंत्री, मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना आदि स्कीमों की जानकारी देते इन स्कीमों का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की।इस मौके पर सरपंच जसविंदर कौर, हरजाप कौर, राज रानी, विमला देवी, कुलदीप कौर, शकुंतला देवी, हेल्पर हरजीत कौर, रणजीत कौर मौजूद रहे।