पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कराटे मुकाबलों में वीर फाइटर क्लब का शानदार प्रदर्शन

कराटे मुकाबलों में वीर फाइटर क्लब का शानदार प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बंगा सिटी

आल इंडिया कराटे चैंपियनशिप मुकाबले अमृतसर में करवाए गए, जिसमें अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में वीर फाइटर कराटे क्लब बंगा के खिलाड़ियों ने अलग-अलग भाग वर्ग के मुकाबलों में मैडल प्राप्त किए। इस टूर्नामेंट में प्रभवीर सिंह ने फाइटर मुकाबलों में जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों को हरा कर 7 साल की आयु में सोने का मैडल जीता। प्रभवीर ने सोने का मैडल प्राप्त कर पंजाब का नाम रौशन किया। कोच राजवीर सिंह की अगुवाई में दिलजान सिंह, हरमनजीत सिंह, सिदार्थ, कर्मनप्रीत सिंह कपूर व राजवीर सिंह ने कांस्य मैडल प्राप्त किया। प्रबंधकोंे ने विजेता स्टूडेंट्स को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसा ही प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होेने कहा कि ऐसे खेल मुकाबले भविष्य में भी करवाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...