पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम व तहसील दफ्तर में 9 बजे में पहुंचे कर्मचारी

एसडीएम व तहसील दफ्तर में 9 बजे में पहुंचे कर्मचारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगा सिटी | एसडीएम अनमजोत कौर ने एसडीएम व तहसील दफ्तर के कर्मचारियों से बैठक करके उन्हें कामकाज संबंधी हिदायतें की। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी दफ्तरों में सुबह 9 बजे हाजिर होंगे और कोई भी कर्मचारी गैरहाजिर न हो।

एसडीएम ने कहा कि दफ्तर में मूवमेंट रजिस्टर लगाया जाए, अगर कोई कर्मचारी दफ्तरी काम के लिए दूसरे दफ्तर में जाता है तो उसकी एंट्री मूवमेंट रजिस्टर में होना लाजिमी है। अगर कोई कर्मचारी बिना छुट्टी मंजूर गैरहाजिर पाया जाता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपनी सीट का काम निर्धारित समय में किया जाए और कोई भी डाक बिना वजह पेंडिंग न रखी जाए। इसके अलावा दफ्तर में आने वाले लोगों के काम पहल के आधार पर किए जाए और किसी भी कर्मचारी की कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। एसडीएम अनमजोत कौर ने वसीका नवीसों, अष्टाम फरोशों, टाइपिस्टों को भी अपना काम पारदर्शी से करने को कहा। बैठक में तहसीलदार शीशपाल सहित कई अधिकारी थे।

खबरें और भी हैं...