पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • असुरक्षित महसूस करने पर महिलाएं करें शक्ति ऐप का प्रयोग : अटवाल

असुरक्षित महसूस करने पर महिलाएं करें शक्ति ऐप का प्रयोग : अटवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बंगा सिटी

सांझ केंद्र की ओर से बंगा में सेमिनार लगाकर लोगों को महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति एप की जानकारी दी गई। सांझ केंद्र के इंचार्ज प्रह्लाद सिंह अटवाल ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए मोबाइल फोन ऐ शक्ति ऐप, जोकि एनरायड फोन में प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसे डाऊनलोड करने तथा इसका इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि अगर कोई महिला किसी समय भी अपने-आपको असुरक्षित महसूस करती है तो इस ऐप का प्रयोग करके पुलिस की मदद ले सकती है। इस एप की मदद से मुश्किल की स्थिति में महिलाएं तुरंत पुिलस की मदद ले सकती है और कठिन स्थिति में खुद को सुरक्षित महसूस कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी विजिटर वीजा, टूरिस्ट वीजा, वर्क वीजा, स्टूडेंट वीजा के लिए विदेश जाना चाहता है तो उसे लीगल एजेंट द्वारा अप्लाई करना चाहिए, ताकि नकली एजेंटों की धोखेबाजी और ठगी से बचा जा सके। उन्होंने लोगों को साइबर क्राइम से भी बचने के लिए कहा और फेक कॉल को इग्नोर करने के लिए कहा।

इस मौके पर गांव लंगेरी के पंचायत सदस्यों के अलावा धर्मपाल लक्खपुरी, हरजाप सिंह, रजनी कुमारी, सुखविंदर सिंह, जसविंदर कुमार मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...