पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रजिस्ट्री का एक परसेंट रिश्वत लेते बंगा का नायब तहसीलदार उसका निजी कारिंदा गिरफ्तार

रजिस्ट्री का एक परसेंट रिश्वत लेते बंगा का नायब तहसीलदार उसका निजी कारिंदा गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजिलेंस टीम के साथ गिरफ्तार नायब तहसीलदार धर्मेंद्र गिल और उसका प्राइवेट कारिंदा गगनदीप।

भास्कर संवाददाता | बंगा सिटी

विजिलेंस विभाग कपूरथला की टीम ने मंगलवार देर शाम बंगा तहसील दफ्तर में कार्रवाई करके नायब तहसीलदार धर्मेंद्र गिल के लिए रिश्वत के पैसे पकड़ते हुए उसके प्राइवेट कारिंदे को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विजिलेंस की टीम ने नायब तहसीलदार धर्मेंद्र गिल और उसके कारिंदे गगनदीप को केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

विजिलेंस के डीएसपी कर्मवीर सिंह चहल ने बताया कि जलोटा नगर नजदीक पुरानी सब्जी मंडी फगवाड़ा के गगनदीप ने अपनी प|ी गुरदीप कौर और रिश्तेदार तजिंदर कौर प|ी कुलदीप सिंह के नाम पर बंगा में जमीन खरीदी थी। उस जमीन की रजिस्ट्री साढ़े 17 लाख रुपए में होनी थी। रजिस्ट्री करने के लिए नायब तहसीलदार धर्मेंद्र ने अपने कारिंदे गगनदीप के जरिए उनसे रजिस्ट्री की कीमत का एक परसेंट यानि 17 हजार 500 रुपए रिश्वत मांगी। इसी बीच शिकायतकर्ता गगनदीप ने विजिलेंस के साथ संपर्क किया, जिसके बाद मंगलवार शाम को गगनदीप विजिलेंस द्वारा दिए कैमिकल लगे नोट लेकर तहसील परिसर पहुंचा और नायब तहसीलदार के साथ ही रहने वाले उनके निजी कर्मचारी गगनदीप को दे दिए। उसी समय विजिलेंस की टीम ने तहसील कांप्लेक्स के अंदर गगनदीप को पैसे पकड़े काबू कर लिया। उसके बाद विजिलेंस टीम ने नायब तहसीलदार धर्मेंद्र से भी पूछताछ की। विजिलेंस की टीम ने सरकारी गवाह जतिंदर कुमार एक्सीएन पीब्ल्यूडी, वेेटेनरी ऑफिसर डा. लखविंदर और डा. बलविंदर, शैडो गवाह जरनैल सिंह की मौजदूगी में अपनी जांच पूरी करके नायब तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया।

नायब तहसीलदार के दफ्तर का काम देखता था गगनदीप

रिश्वते लेते हुए रंगों हाथों पकड़े गए गगनदीप के पास नायब तहसीलदार के दफ्तर के सभी कंप्यूटरों पर कंट्रोल था और हर तरह की फाइल को डील करता था। वह नायब तहसीलदार के सभी तरह के लेन-देन का हिसाब रखता था। वह नायब तहसीलदार के लिए एजेंट का काम करता था।

खबरें और भी हैं...